JHAHIN/2014/58773

विधायक ने किया भुइयांडीह में अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

Spread the love

 

जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ विधायक पूर्णिमा साहू लगातार प्रयासरत हैं। क्षेत्रवासियों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को भुइयांडीह क्षेत्र को आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिली। भुइयांडीह छायानगर में न्यू सिविल कोर्ट के गेट संख्या-2 के समीप रैन बसेरा के पीछे 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) मद से करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास विधायक पूर्णिमा साहू, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं अन्य गणमान्यजनों ने संयुक्त रूप से किया।

इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से भुइयांडीह एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर चैंबर, प्रतीक्षालय, पैथोलॉजी लैब, मेडिसिन रूम, पुरुष एवं महिला वार्ड, लेबर रूम, इंजेक्शन रूम, फार्मेसी रूम, नर्स रूम और स्टोर रूम जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!