सरायकेला। चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह गांव में सोमवार रात करीब 8:45 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चेपाल कुम्हार के घर में जा घुसी। गनीमत रही कि घर के सामने लगे इलेक्ट्रिक पोल से टकराकर गाड़ी रुक गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार टाटा-पुरुलिया एनएच-32 (पुराना रोड) पर आधुनिक पावर प्लांट की बोलेरो सिक्योरिटी गार्ड को लेकर चांडिल रेलवे स्टेशन जा रही थी, जहां ट्रेन का रैक लगा था। जल्दबाजी के चक्कर में चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई और नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो सीधे कुम्हार परिवार के घर के बरामदे में घुस गई और इलेक्ट्रिक पोल से जा टकराई। जिसे पोल टेपर हो गया ।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा ही गिर गया।
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, कुम्हार परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। अगर खंभा नहीं होता तो गाड़ी सीधे घर के अंदर घुस जाती। हादसे में घर के बरामदे में रखे सैकड़ों मिट्टी के बर्तन चकनाचूर हो गए। दीपावली पूजा को लेकर परिवार द्वारा बनाए गए कड़ाही, धूपदानी, हांडी सहित अन्य मिट्टी के बर्तन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बोलेरो चालक नशे में था। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त किया। वहीं आधुनिक प्लांट के प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की भरपाई और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
















Leave a Reply