JHAHIN/2014/58773

रेलवे कर्मचारी की सतर्कता से टला ओएचई ब्रेकडाउन, डीआरएम ने किया सम्मानित

Spread the love

खड़गपुर। रेलवे कर्मचारी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित ओवरहेड उपकरण (ओएचई) ब्रेकडाउन का खतरा टल गया। इस तत्परता के लिए खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडेय ने मंगलवार को ट्रैक मेंटेनर-III रवींद्रनाथ कुंडू को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत एसआरसी में कार्यरत कुंडू की ड्यूटी 16 अगस्त को संतरागाछी-अमता रेलखंड के इंजीनियरिंग गेट संख्या HA-04 पर थी। रात करीब 9:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें किलोमीटर संख्या HA 7/10 के पास असामान्य हथौड़े जैसी आवाज सुनाई देने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कुंडू ने तत्परता दिखाते हुए ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर को सूचित किया। साथ ही, घटनास्थल की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने तक संबंधित रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन रुकवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की।मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि एटीडी (ऑटोमैटिक टेंशनिंग डिवाइस) का काउंटरवेट जमीन पर आ गया था, जबकि ओवरहेड उपकरण (ओएचई) का तार टूट गया था। समय रहते सूचना देने और सतर्कता बरतने से रेल परिचालन में संभावित बाधा तथा सुरक्षा संबंधी जोखिम को कम करने में मदद मिली।कुंडू की कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के प्रति सजगता को देखते हुए डीआरएम ललित मोहन पांडेय ने 27 अक्टूबर को खड़गपुर स्थित डीआरएम कॉन्फ्रेंस रूम में उन्हें सम्मानित किया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की तत्परता रेल परिचालन की सुरक्षा और सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!