बेलपहाड़ी पहुंचे डीएम-एसपी,बिरसा मुंडा जयंती समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
झाड़ग्राम। आगामी 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बेलपहाड़ी प्रखंड में प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को बिनपुर के विधायक डॉ. प्रणत टुडू, जिलाधिकारी डॉ. आकांक्षा भास्कर और पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान मैदान की आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम के सुचारु आयोजन के लिए जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई।















Leave a Reply