JHAHIN/2014/58773

कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोली बरामद

Spread the love

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को अवैध हथियार और गोली के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक आईफोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि रामजनम नगर स्थित काली मंदिर रोड निवासी समीर नाग अपने एक दोस्त के साथ किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है और उसके पास अवैध देशी कट्टा है। सूचना मिलने के बाद छापेमारी दल जब समीर नाग के घर पहुंचा, तो कमरे में दो युवक एक साथ बैठे मिले। पुलिस को देखते ही दोनों घबरा गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार तलाशी ली।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवकों की पहचान समीर नाग उर्फ आदित्य नाग (करीब 20 वर्ष) तथा शुभम कुम्हार (करीब 19 वर्ष) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान समीर नाग उर्फ आदित्य नाग की पैंट की बाईं जेब से सफेद रंग का आईफोन बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि समीर की निशानदेही पर किचन रूम में बर्तनों की ट्रे में छिपाकर रखा गया एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद किया गया। वहीं, दूसरे युवक शुभम कुम्हार की ट्राउजर पैंट की बाईं जेब से एक गोली मिली।

पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!