JHAHIN/2014/58773

चोरी के आरोप ने पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

सरायकेला। सरायकेला में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने सरायकेला थाना के सामने खड़े टाटा मैजिक वाहन की बैटरी चोरी करने के साथ-साथ मानिकू बाजार और राजबांध स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।

आरोपियों के पास से चोरी की बैटरी, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन, ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार और 2,570 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार की त्वरित पहल और पुलिस टीम की सक्रियता अहम रही। मंगलवार को सरायकेला थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान करीब 12:35 बजे कोर्ट मोड़ के समीप पुलिस की नजर दो संदिग्ध व्यक्तियों पर पड़ी। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। इसके बाद गश्ती दल में शामिल सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान  दोनों ने थाना के सामने खड़े टाटा मैजिक वाहन की बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके अलावा मानिकू बाजार और राजबांध स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में हुई चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता बताई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने काले रंग की सुजुकी स्कूटी संख्या जेएच-01-एफटी-541, अमरॉन कंपनी की काली बैटरी, वीवो और ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन, सादे कागज में लिपटा करीब 15 ग्राम वजन का चांदी जैसा दिखने वाला ठोस धातु का टुकड़ा, लोहे का एक पाना, काले हत्थे वाला पेंचकस, स्टील का मुड़ा हुआ सब्बल और 2,570 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद खान उर्फ मुन्ना खान और जाफर अंसारी उर्फ गब्बर अंसारी उर्फ बब्बर अंसारी उर्फ बब्लू की गई। पुलिस के अनुसार ये दोनो आरोपी पहले  भी कई मामलों जेल जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!