जुगसलाई के खरकई रेलवे ब्रिज के पास पुलिस की छापेमारी, लोडेड सिक्सर-पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस बरामद; दुर्गापूजा के दौरान हत्या, डकैती और रंगदारी वसूलने की थी योजना
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दुर्गापूजा के दौरान जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में हत्या, डकैती और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देकर कारोबारियों में दहशत फैलाने तथा रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। इसके लिए बिहार से शूटर बुलाने की भी तैयारी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड सिक्सर, एक देशी पिस्टल, 25 जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले से जुडी अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
















Leave a Reply