जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ जारी है। इस दौरान शहर के साकची गोलचक्कर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के दर्शन और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग पूरे परिवार के साथ साकची गोलचक्कर पहुंच रहे हैं। चारों ओर भक्तिमय माहौल और मां के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है।

इसी क्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो साकची गोलचक्कर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और मां दुर्गा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

साकची गोलचक्कर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने दुर्गोत्सव के उल्लास और आस्था को खास बना दिया। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना हुआ है।














Leave a Reply