JHAHIN/2014/58773

पोटकाः हरिणा के मुक्तेश्वर धाम में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

Spread the love

रास पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक ने की पूजा-अर्चना

पोटका। प्रखंड के हरिणा स्थित मुक्तेश्वर धाम आश्रम के राधा-गोविंद मंदिर में रास पूर्णिमा के अवसर पर 16 प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। मंगलवार को संकीर्तन में पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि मुखिया सरस्वती मुर्मू एवं ग्राम प्रधान बज्रांकन दंडपात ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने हरि मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुक्तेश्वर धाम हरिणा मंदिर पूरे कोल्हान क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। रास पूर्णिमा के अवसर पर यहां हरिनाम संकीर्तन का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हरिनाम जाप से मनुष्य को मानसिक शांति मिलती है तथा जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के बाबाजी शक्तिपदो दास, दीपंकर सीट, अनिरुद्ध नायक, जयप्रकाश नायक, रघुनंदन महतो, संजय प्रामाणिक, अशोक नायक, सामंत नायक, रथु नायक, पिंटू नायक, दीपक सरदार, भरत सरदार, तापस महाकुड़, जवाहरलाल नायक, मंटू गोस्वामी, कुबेर दास सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!