बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया, वार्णीपाल तथा स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों पर सूरज उगने से पहले गांव की दर्जनों महिलाओं ने पारंपरिक व श्रद्धा भाव के साथ पंचेक पूजा संपन्न की गई।वहीं महिलाओं ने पूजा की विधि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों से सुबह उपवास रखकर घर के तुलसी मंच पर घी से तैयार भोग अर्पित किया जाता है। जिसे बाद में परिवार के सभी सदस्य प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।वहीं इन तीन दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान के समापन पर पूर्णिमा की सुबह सूर्योदय से पूर्व कागज की नाव बनाकर उसमें छोटा दीप जलाया जाता है और उसे नदी की धारा में प्रवाहित किया जाता है। इस दौरान नदी तट की बालू से शिवलिंग का निर्माण कर उसकी पांच बार परिक्रमा की जाती है और पुष्पांजलि अर्पित की जाती है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वर्णरेखा नदी में आस्था की डुबकी लगाई तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर कार्तिक पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई।
स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों व गांवों में महिलाओं ने श्रद्धा के साथ की पंचेक पूजा













Leave a Reply