JHAHIN/2014/58773

खड़गपुर: ट्रेन में छूटा यात्रियों का कीमती सामान, रेलवे कर्मचारी ने बरामद कर सुरक्षित सौंपा

Spread the love

खड़गपुर। रेलवे कर्मचारी की सतर्कता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के चलते ट्रेन में छूटे दो यात्रियों के कीमती सामान बरामद कर सुरक्षित रखे गए। इस सराहनीय कार्य को अंजाम दिया सौमेन दास, सीटीआई/हावड़ा ने।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12261 में ड्यूटी के दौरान श्री दास ने पाया कि रायपुर स्टेशन पर उतरने वाले दो यात्री अपना सामान ट्रेन में ही भूल गए हैं। पहली घटना में कोच B/12 में सफर कर रहे 32 वर्षीय सौरव शर्मा का लैपटॉप बैग, लैपटॉप, चार्जर और 10 हजार रुपये नकद छूट गए थे। वहीं, कोच B/7 में यात्रा कर रहे 59 वर्षीय अरुण कुमार झा अपना मोबाइल फोन बर्थ पर ही भूल गए थे।

श्री दास ने तत्परता दिखाते हुए दोनों यात्रियों का सामान बरामद कर सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया। बाद में आवश्यक कार्रवाई और यात्रियों को सामान सौंपने की प्रक्रिया के लिए बरामद सामान आरपीएफ बिलासपुर को सौंप दिया गया। इस संबंध में वाणिज्य नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर को भी सूचित किया गया।

रेलवे कर्मचारी की इस पहल को यात्री सेवा के प्रति समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी का उदाहरण माना जा रहा है। ऐसे प्रयास यात्रियों का भारतीय रेल के प्रति विश्वास मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!