JHAHIN/2014/58773

छोटा कुनाबेड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, महुलडीह बनी विजेता

Spread the love

पोटका विधायक ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, कहा—खेल को रोजगार का साधन बनाकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करें

राजनगर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के राजनगर प्रखंड अंतर्गत छोटा कुनाबेड़ा फुटबॉल मैदान में छोटानागपुर किसान क्लब के तत्वावधान में दिशोम सोहराय देश बांदना एवं दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महुलडीह की टीम ने लिटेगोसा को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल की कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति की ओर से फुटबॉल की आठ टीमों के साथ देश बांदना और दिशोम सोहराय की टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड की परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को रोजगार का साधन बनाएं और बेहतर प्रशिक्षण लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन करें। विधायक ने युवाओं को खेल के साथ अच्छी शिक्षा ग्रहण करने तथा स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशापान से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में झामुमो संगठन सचिव सुनाराम मुर्मू, मुखिया रायमनी हांसदा, समाजसेवी विप्लव पति सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष महेश बास्के, माझी बाबा राजेश माझी, जमाल हांसदा, कान्हू मुर्मू, करन मार्डी, राजन हांसदा, लखन मार्डी और भादो मुर्मू समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!