जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर साकची स्थित बागे जमशेद गोलचक्कर के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
इस सेवा शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने गुरु पर्व की सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें मानवता, प्रेम, भाईचारा, समानता और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं। उनकी विचारधारा को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सभी धर्मों, समुदायों और वर्गों के बीच आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। सेवा शिविर के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण की भावना का परिचय दिया।
नगर कीर्तन के सेवा शिविर में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सेवा शिविर में पानी बोतल, बिष्कुट, चिप्स का प्रबंध बडें पैमाने पर किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग सराहनीय रहा।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बिजय खां, रियाजुद्दीन खान, राकेश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता, राजकिशोर यादव, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी प्रदेश सचिव, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, आशुतोष कुमार सिंह अमित श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, मकसूद आलम, गुरदीप सिंह, उदय कुमार सिंह, प्रताप यादव प्रदेश प्रवक्ता, अमरजीत नाथ मिश्र, ज्योति मिश्र, राजेश चौधरी, अपर्णा गुहा, सुनील प्रसाद, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, मनोज उपाध्याय, रईस रिजवी छब्बन, राकेश साहू, फिरोज खान, गुरदीप सिंह सोहल, बिजय पाण्डेय, शिल्पी चक्रवर्ती, संजय यादव, रजनी बंसल, सुशीला पाण्डेय, रंजीत झा, रंजीत सिंह, राजेश कुमार, प्रितपाल सिंह, विनोद यादव, आबिद, नौशाद, गुलाम सरवर, कौशल प्रधान, ए आर कैलाश, नमिता सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।













Leave a Reply