JHAHIN/2014/58773

झाड़ग्राम: रास्ता भटकी महिला को परिजनों के हवाले किया, नयाग्राम पुलिस की मानवीय पहल

Spread the love

झाड़ग्राम। नयाग्राम थाना पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल से रास्ता भटकी एक महिला को उसके परिजनों से मिलाया गया। पुलिस ने नयाग्राम थाना क्षेत्र के चांदाबिला इलाके से रिना राणा नामक महिला को सुरक्षित बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चांदाबिला इलाके में एक महिला को भटकते हुए देखकर ड्यूटी पर तैनात सिविक वॉलंटियर और विलेज पुलिस का ध्यान उसकी ओर गया। सूचना मिलने पर नयाग्राम थाना प्रभारी रामनारायण पाल के निर्देश पर एएसआई समदेव मंडल महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित थाने ले आए।

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना घर पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में बताया। इसके बाद संबंधित थाने के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। पता चला कि महिला कुछ दिन पहले घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी।

बाद में पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नयाग्राम थाना पुलिस की इस त्वरित और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!