बहरागोड़ा। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा परिसर में ‘परियोजना उल्लास‘ के अंतर्गत मिर्गी रोगियों के लिए एक विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बहरागोड़ा प्रखंड समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों मरीजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं शिविर के दौरान डॉ. दीपक कुमार गिरि और डॉ. सुकांत सीट ने मरीजों की बारीकी से जांच की तथा आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। इसके साथ ही चिकित्सकों ने परिजनों और मरीजों को दौरे पड़ने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि इस स्थिति में क्या करना उचित है और किन गलतियों से बचना चाहिए उसके भी सुझाव दिए। वहीं इस सफल आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिवार के सभी कर्मचारियों और क्षेत्र की सहिया साथियों की सक्रिय एवं सराहनीय उपस्थिति रही।
बहरागोड़ा: परियोजना उल्लास के तहत मिर्गी जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ













Leave a Reply