JHAHIN/2014/58773

सिल्लीः अलग OBC कॉलम की मांग को लेकर दिल्ली जाएंगे विश्वकर्मा समुदाय के 500 प्रतिनिधि

Spread the love

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय, आशीर्वाद भवन, हरमू, रांची में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम निर्धारित करने की मांग को लेकर 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय जाति समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा समुदाय भाग लेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड के विभिन्न जिलों तथा दिल्ली में कार्यरत एवं निवास करने वाले विश्वकर्मा समुदाय के लोगों को मिलाकर लगभग 500 प्रतिनिधि रामलीला मैदान पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जाति जनगणना में ओबीसी की अलग पहचान दर्ज होना आवश्यक है, ताकि ओबीसी समुदाय की वास्तविक आबादी के आधार पर शिक्षा, रोजगार, आरक्षण, बजट एवं सरकारी योजनाओं में उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीतियां बनाई जा सकें।

विश्वकर्मा महासभा के प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने कहा कि ओबीसी समुदाय के हक-अधिकार के लिए जाति जनगणना में अलग ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर आयोजित दिल्ली कार्यक्रम में विश्वकर्मा समुदाय अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। बैठक में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा, रांची जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, अर्जुन शर्मा, बालेश्वर ठाकुर सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!