JHAHIN/2014/58773

झाड़ग्रामः तीन राज्य के सीमावर्ती मरीजों की मदद के लिए झाड़ग्राम में मैत्री संगठन का रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

झाड़ग्राम। रविवार को तीन राज्य के सीमाओं से परे मानवता और आपसी सहयोग का संदेश देते हुए मैत्री संगठन की ओर से झाड़ग्राम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व संस्थापक एवं सचिव संदीप कुमार साउ और सेवक पार्वती शंकर बटब्याल ने किया। वहीं झाड़ग्राम सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर संदीप कुमार साउ ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य झारखंड के बहरागोड़ा व बरसोल थाना क्षेत्र के उन जरूरतमंद मरीजों की मदद करना है, जो बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम और आसपास के अस्पतालों में पहुंचते हैं, साथ ही झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में भाईचारे व सहयोग को भी मजबूत करना है। उन्होंने जोर दिया कि राज्य की सीमाएं मानव सेवा में बाधा नहीं बननी चाहिए। क्योंकि इंसानियत का रिश्ता सबसे ऊपर होता है। रक्तदान किसी को नया जीवन देने का मानवीय संकल्प है और रक्तदान की संख्या से अधिक उसके प्रति जागरूकता महत्वपूर्ण है। शिविर को सफल बनाने में देबब्रत साउ, अमरनाथ दास, नंद दुलाल मिश्रा, नितीश कुमार प्रधान, नलिनीकांत ओराधन और कौशिक बेरा ने अहम भूमिका निभाई, जबकि झाड़ग्राम जिला रक्तदाता फोरम के चंदन सत्पथी व सुदीप्त नायक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!