झाड़ग्राम। आम लोगों तक पहुंच बनाने और जनसेवा से जुड़ी पहल एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा ने ‘सेवादूत’ कार्यक्रम की शुरुआत करने की तैयारी की है। पश्चिम बंगाल में यह कार्यक्रम आगामी 1 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र के गोपीबल्लभपुर-2 ब्लॉक अंतर्गत नोटा में नयाग्राम पांच मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नयाग्राम पांच मंडल भाजपा के अध्यक्ष तापस सुई सहित पार्टी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी ‘सेवादूत’ कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बूथ और मंडल स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने, आम लोगों तक कार्यक्रम का उद्देश्य पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तापस सुई ने कहा कि ‘सेवादूत’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसके माध्यम से आम लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं में सहयोग करना और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।
आगामी कार्यक्रम को लेकर आयोजित इस बैठक के जरिए क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने की पहल की गई।













Leave a Reply