JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा: प्रखंड स्तरीय किसान मेला आयोजित, बेहतर फसल पर किसान पुरस्कृत

Spread the love

बहरागोड़ा। सोमवार को बिरसा कृषक पाठशाला सह कृषि प्रदक्षिण केंद्र, बहरागोड़ा में ‘प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी‘ का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट फसल, सब्जी, फल व पशुधन प्रदर्शनी के विजेता किसानों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीस सूत्री अध्यक्ष असित कुमार मिश्रा ने रासायनिक खाद व कीटनाशकों से बढ़ते स्वास्थ्य खतरों पर चिंता जताते हुए जैविक खेती अपनाने की अपील की तथा ट्रैक्टर व पावर टिलर पर 50–90% सब्सिडी और बीजों पर 50% अनुदान की जानकारी दी। वहीं, बीडीओ केशव भारती ने यूरिया-डीएपी के अत्यधिक इस्तेमाल से मिट्टी की घटती उर्वरता, केंचुओं के लुप्त होने और जल स्रोतों में ‘एल्गल ब्लूम‘ व प्रदूषण की समस्या पर प्रकाश डालते हुए कंपोस्ट व केंचुआ खाद आधारित खेती का आग्रह किया। इस दौरान बीडीओ केशव भारती, बीएओ संजय कुमार, बीटीएम, राजू सरदार, देविका राय, सारिका बेरा समेत कई किसान व कर्मी मौजूद थे, जबकि संचालन सत्यवान पैड़ा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!