बहरागोड़ा। रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर पारंपरिक ग्राम स्वशासन व्यवस्था के संरक्षकों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें अंचलाधिकारी राजा राम मुंडा ने ग्राम प्रधानों एवं मांझीबाबा का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शॉल व पौधे भेंट कर सम्मानित किया। वहीं इस अवसर पर अंचलाधिकारी ने झारखंड की सदियों पुरानी पारंपरिक ग्राम स्वशासन व्यवस्था के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजी शासन से पहले भी आदिवासी एवं मूलवासी समाज में स्वशासन की मजबूत परंपरा रही है, जो केवल प्रशासनिक माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सामुदायिक निर्णय, सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक जिम्मेदारी की आधारशिला है।साथ ही उन्होंने कहा कि गांव के पारंपरिक पदाधिकारी सामाजिक अनुशासन, विवादों के समाधान, रीति-रिवाजों के संरक्षण और सामुदायिक हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं।इसलिए उनका सम्मान करना झारखंड की ऐतिहासिक विरासत व पूर्वजों की परंपरा का भी सम्मान है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अर्धेंदु प्रहराज, शास्त्री हेम्बरम, हर प्रसाद डे, देबाशिष कूईला, तरूण प्रधान, दुलाल चन्द्र नायक, भवयतारण बट्टवाल, धीरेन मल्ल, कुंज बिहारी दास, राबिन टुडू, जवाहर लाल सीट,अरविन्द प्रहराज समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
बहरागोड़ा: पारंपरिक ग्राम स्वशासन व्यवस्था के संरक्षक को किया गया सम्मानित












Leave a Reply