JHAHIN/2014/58773

संत माईकल 10+2 स्कूल में साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी आयोजित

Spread the love

सिल्ली। संत माईकल 10+2 स्कूल, मुरी में साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा बारहवीं तक के बच्चों ने बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन बैंक मुरी के शाखा प्रबंधक रीना कुमारी बाक्सला को आमंत्रित किया गया था। इस विज्ञान प्रदर्शनी के कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने एआई(AI) मॉडल, 3डी ग्लास, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तंत्रिका तंत्र, पादप कोशिका, जंतु कोशिका , नर्भस सिस्टम, हैंगिंग ब्रिज,हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी, मानव मस्तिष्क, स्मार्ट सिटी, मिसाईल, चंद्रयान आदि प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। बच्चों ने अपनी हस्तकला एवं चित्रकला का भी भव्य प्रदर्शन किया।

हस्तकला में बच्चे बेकार पड़ी हुईं वस्तुओं का प्रयोग कर खुबसुरत चीजों का निर्माण किया जैसे गुलदस्ता, गुड़िया, नाव, बंदुक, मधुबनी आर्ट, संसद भवन, विधानसभा भवन, वाहन आदि। इस प्रदर्शनी में छात्र, छात्राओं के हुनर को देखकर अतिथियों एवं अभिभावकों ने खुब सराहना किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों के अंदर नई सोच विकसित होती है उनके अंदर छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ता है। विद्यालय के निर्देशक डॉ राकेश कुमार ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच तथा उन्नत किस्म की हस्तकला की प्रतिभा को दर्शाने का अवसर मिलता हैं।

विद्यालय प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में शैक्षणिक विकास के साथ साथ बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों एवम् सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद दिए साथ ही मुख्य अतिथि एवम् तमाम अभिभावकों का शुक्रिया अदा करते हुए भविष्य में भी उनकी उपस्थिति एवम् योगदान के लिए आशा किए। मौके पर विद्यालय के प्रेसिडेंट शिक्षिका शोभा देवी, प्राचार्य सी. एल. प्रजापति, सोनी देवी, लवली कुमारी, गोपाल केडिया, अजय कुमार एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!