JHAHIN/2014/58773

जमशेदपुर: चिकित्सकों के लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, डॉ. समीर वूली, डॉ. संजीता और डॉ. विभूति भूषण बने चैंपियन

Spread the love

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ की पहल पर और खेल विभाग के सहयोग से शहर के चिकित्सकों के लिए पहली बार एक विशेष टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जेआरडी टाटा टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर में संपन्न हुई। इस टूर्नामेंट में टीएमएच, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल (डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल), विष्णु नेत्रालय (गोलमुरी), मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज और नारायणा हेल्थ सहित विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग होम के लगभग 20 डॉक्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में मेंस ओपन के विजेता बने डॉ. समीर वूली (टाटा मणिपाल), उपविजेता डॉ. कुमार नरेन चंद्र (एमजीएम), द्वितीय उपविजेता डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू (एमजीएम) वहीं विमेंस ओपन की विजेता बनी डॉ. संजीता (टीएमएच), उपविजेता डॉ. तरन्नुम (टीएमएच), जबकि ‌वेटरन्स केविजेता बने डॉ. विभूति भूषण (विष्णु नेत्रालय),उपविजेता डॉ. आसिफ अहमद (टीएमएच) और द्वितीय उपविजेता: डॉ. राजेश ठाकुर (टीएमएच)।जमशेदपुर में अपनी तरह के इस पहले आयोजन को लेकर सभी प्रतिभागी बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने संघ से इस टूर्नामेंट को हर वर्ष वार्षिक आयोजन के रूप में आयोजित करने का आग्रह किया। टूर्नामेंट का सफल संचालन रेफरी किरण बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में मैच अधिकारियों एल. एन. मित्रा, पवन कुमार, साई ऋषिक, ईशान राज, आयुष और सुयश द्वारा किया गया। समापन समारोह में टीएमएच के डॉ. आसिफ अहमद ने विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!