जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कोल्हान के प्रख्यात चिकित्सक एवं गरीबों के मसीहा डॉ.कृपाल सिंह सिद्धू के 94वे जन्मदिन पर उनके आवास नारायणा पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि जिस सेवाभाव से डॉ सिद्धू लंबे समय से गरीब मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रहे हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। देश में कांग्रेस की सरकार होती तो अब तक डॉक्टर साहब को पद्म सम्मान मिल चुका होता। जिस समय डॉक्टर साहब ने पद्म सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था, उस समय भाजपा की सरकार थी और किसी ने पद्म सम्मान के लिए उनका सहयोग नहीं किया।
परविंदर ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आयेगी तो मैं स्वयं डॉक्टर साहब के लिए दिल्ली जाकर प्रयास करूंगा.
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव राकेश साहू,सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार एवं कांग्रेस ओबीसी नेता इंदु भूषण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने डॉक्टर सिद्धू को पुष्पगुच्छ देकर उनसे आशीर्वाद भी लिया।













Leave a Reply