बहरागोड़ा । बहरागोड़ा ईचड़ाशोल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सप्ताह भर चलने वाले जनजातीय गौरव दिवस के तहत शनिवार को वंदना सभा के पश्चात विद्यालय परिवार ने जनजातीय संस्कृति व वीर महापुरुषों पर आधारित नृत्य, संगीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किए गये। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा व वीरांगना फूलो-झानो की रूपसज्जा आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं संकुल प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायक ने बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, जतरा भगत और फूलो-झानो को नमन किया, जबकि प्रधानाचार्य वासुदेव प्रधान, मानिक मुंडा व अन्य वक्ताओं ने उलगुलान आंदोलने तथा जल, जंगल व जमीन के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। अंत में किशोर भारती के अध्यक्ष सुमन गिरी ने आभार जताया गया।साथ ही विद्यार्थियों में जनजातीय गौरव व सांस्कृतिक चेतना जगाने के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
बहरागोड़ाः जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा के जयघोष से गूँजा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर













Leave a Reply