मांडर। थाना क्षेत्र के मिशन नवाटांड़ में शुक्रवार की शाम 24 वर्षीय युवती अर्चना कुजूर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे और युवती घर में अकेली थी।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। शाम करीब पांच बजे अर्चना का छोटा भाई एडविन कुजूर घर लौटा। घर का दरवाजा अंदर से बंद देखकर उसने काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर वह अंदर पहुंचा तो कमरे में अपनी बहन को रस्सी के सहारे फंदे से लटका पाया।
घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका की पहचान अनिल कुजूर की पुत्री अर्चना कुजूर के रूप में हुई है। युवती ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
रांची: घर में अकेली युवती ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं













Leave a Reply