JHAHIN/2014/58773

झारखंड के 7 लाख गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: ई-केवाईसी और डबल कनेक्शन की गड़बड़ी पर रुकी सिलेंडर बुकिंग

Spread the love

रांची|  झारखंड के लाखों घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) उपभोक्ताओं के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ई-केवाईसी (बायोमेट्रिक आधार सत्यापन) पूरा नहीं कराने और डबल कनेक्शन की गड़बड़ियों के चलते राज्य भर में करीब 7 लाख उपभोक्ताओं की सिलेंडर रिफिल बुकिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई है। मोबाइल ऐप या फोन से बुकिंग करने पर आवेदन रद्द हो रहे हैं, जिससे आम परिवारों को भारी परेशानी हो रही है।

तेल कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल करीब 75 लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें सबसे अधिक असर इंडेन गैस के ग्राहकों पर पड़ा है, जहां साढ़े तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की बुकिंग बंद हुई है। इसके अलावा भारत गैस और एचपी गैस के उपभोक्ता भी प्रभावित हैं। अकेले कोल्हान प्रमंडल में करीब 70 हजार और पूर्वी सिंहभूम जिले में 32 हजार उपभोक्ताओं का सत्यापन लंबित है।

गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, कई बार समयसीमा बढ़ाए जाने के बावजूद ग्राहकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई। जांच में सामने आया कि कई लोगों के नाम पर एक से अधिक कनेक्शन हैं या वे दूसरे के आधार पर जारी कनेक्शन चला रहे हैं। पकड़े जाने के डर से कई लोग एजेंसी नहीं पहुंच रहे थे, जिसके बाद मंत्रालय के निर्देश पर कनेक्शन सस्पेंड किए गए हैं।

फिलहाल प्रभावित उपभोक्ता 14.2 किलो का नियमित सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। संबंधित गैस एजेंसी में आधार कार्ड जमा कर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी पूरा कराते ही बुकिंग दोबारा शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!