JHAHIN/2014/58773

झाड़ग्राम: 72 घंटे में ट्रैक्टर की चोरी हुई बैटरी बरामद, एक गिरफ्तार

Spread the love

झाड़ग्राम। ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने के महज 72 घंटे के भीतर सांकराइल थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चोरी की बैटरी बरामद कर ली। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को सांकराइल ब्लॉक के भालकिशोल गांव स्थित आकाशमणि जंगल से चोरी की गई ट्रैक्टर की बैटरी बरामद की गई। इस मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान सागर आड़ी (20) के रूप में हुई है। वह भालकिशोल गांव का ही रहने वाला है।

पुलिस ने चोरी की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बैटरी बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे झाड़ग्राम अदालत में पेश किया गया।

घटना के महज तीन दिनों के भीतर चोरी की संपत्ति बरामद करने और आरोपी की गिरफ्तारी को सांकराइल थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!