JHAHIN/2014/58773

रांची: अकवान तूफान को लेकर जेबीवीएनएल अलर्ट, बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Spread the love

रांची। अकवान तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी सह जेबीवीएनएल के एमडी के. श्रीनिवासन ने सभी बिजलीकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों को 33 केवी और 11 केवी फीडरों के साथ-साथ ट्रांसफार्मरों की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की खराबी आने पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया है। बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए अतिरिक्त वाहन, मानवबल और आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने का भी निर्देश दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

सबस्टेशनों में तैनात रहेंगे इंजीनियर

तूफान के दौरान बिजली व्यवस्था की निगरानी के लिए सहायक विद्युत अभियंताओं और कनीय विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र के सबस्टेशनों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को फील्ड में उत्पन्न समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने और बिजली बहाली के कार्य में तेजी लाने को कहा गया है।

बिजलीकर्मियों की सुरक्षा पर जोर

निगम ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। ब्रेकडाउन की मरम्मत के दौरान सभी बिजलीकर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!