बहरागोड़ा। बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 108 एम्बुलेंस कर्मियों के बीते 18 नवंबर की रात 8:00 बजे से हड़ताल पर चले जाने के कारण आपातकालीन सेवाओं के मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एम्बुलेंस सेवा ठप होने से बेहतर इलाज के लिए रेफर होने वाले मरीजों को परिजन महंगे निजी वाहनों के जरिए ले जाने को मजबूर हैं, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मौजूद कुल तीन एम्बुलेंस में से एक पूरी तरह कबाड़ बन चुकी है, जबकि शेष दो एम्बुलेंस के टायर, इंजन और बॉडी की हालत भी बेहद जर्जर हो चुकी है। स्थिति यह है कि रात में कई बार एम्बुलेंस की लाइटें न जलने के कारण चालकों और सहयोगियों को मोबाइल की रोशनी में वाहन चलाने को विवश होना पड़ता है।वहीं दूसरी ओर, एम्बुलेंस कर्मियों का पिछले चार महीनों से मानदेय बकाया है। समय पर वेतन न मिलने से कर्मियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार दयनीय होती जा रही है। जिसके चलते कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
बहरागोड़ा: 108 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल से चरमराई आपातकालीन सेवाएं, चार माह से मानदेय बकाया और जर्जर वाहनों से बढ़ी मुश्किलें













Leave a Reply