बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच से जयपुरा होते हुए जुगडीहा तक जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी मुख्य सड़क कई वर्षों से बदहाल पड़ी है। जिससे शामडिंगा, हुडलि और वृंदावनपुर समेत आसपास के कई गांवों की बड़ी आबादी को रोज़ाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे व नुकीले पत्थरों का उभर आने तथा हल्की बारिश में कीचड़ व जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना तक दूभर हो गया है। वहीं बरसात अधिक होने से स्थिति और भी भयावह हो जाती है। जिससे दोपहिया वाहन व साइकिल चालक अनियंत्रित होकर गिरने से आए दिन घायल होते है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क के चलते किसानों को अपनी सब्जी उत्पादन कर बाजार पहुंचाने, बच्चों को स्कूल जाने और बीमार लोगों को समय पर अस्पताल ले जाने में बड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। लेकिन इसके बावजूद यह अहम सड़क केवल राजनीतिक मुद्दा बनकर रह गई है, इस सड़क की निर्माण एवं मरम्मत के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज तक कोई ठोस पर्यास नहीं किए गए।
बहरागोड़ाः वर्षों से जर्जर है एनएच से जुगडीहा तक जाने वाली मुख्य सड़क, ग्रामीणों का आवागमन बेहाल













Leave a Reply