JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ाः चित्रेश्वर मंदिर में राज्य स्तरीय मेले की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

Spread the love


बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चित्रेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले आगामी राज्य स्तरीय मेले की तैयारियों और इसके सफल आयोजन को लेकर ग्राम एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर मोहंती का बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार विधायक के विशेष प्रयासों से ही झारखंड सरकार द्वारा ही इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा मिला है।

ऐतिहासिक और भव्य बनाने के उद्देश्य से जल्द ही ग्राम प्रधान, ग्राम सेवक और ग्रामीणों की मौजूदगी में एक ग्राम सभा आयोजित कर कमेटी का गठन करने तथा सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां तय करने का निर्णय लिया गया है। ताकि साफ-सफाई, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यातायात व्यवस्था जैसे सभी अहम पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए आपसी सहयोग से इस राजकीय मेले को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और यादगार बनाया जा सके। इस अवसर पर असित मिश्रा, निमाई पोइड़ा, रास बिहारी साहू, बिसु ओझा, यदूपति राणा, आकुल नायक, चित्यप्रसाद घोष, सामु लेंका, खागेंद्र नाथ सतपति, बिस्वजीत सतपति, गौरीपद शामल, जवाहर लाल लेंका, बिजय लेंका सहित कई गणमान्य ग्रामीण एवं कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!