सिल्ली : किता और सिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना 17 नवंबर की सुबह करीब 10:35 बजे डाउन रेलवे लाइन पर किलोमीटर संख्या 364/16-14 के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18626 एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ मूरी के एसआई अश्विनी कुमार, एसआई सचिन कुमार एवं कांस्टेबल जॉन टोपनो घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सिल्ली थाना पुलिस और रेलवे की चिकित्सकीय टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हसीम हांसदा (26 वर्ष), निवासी कुमारडोबा, जिला बोकारो के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सिल्ली थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
सिल्ली: ट्रेन की चपेट आने एक युवक की हुई मौत













Leave a Reply