JHAHIN/2014/58773

नारायणगढ़ स्टेशन पर 15.541 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

खड़गपुर। नारायणगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह राजकीय रेलवे पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास मौजूद दो बैगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैगों से 15 पैकेट में रखा कुल 15.541 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाफिजुल मंडल (33) के रूप में हुई है। वह उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर का निवासी है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ओडिशा के सोरो से स्वरूपनगर जा रहा था। इसी दौरान नारायणगढ़ स्टेशन पर जीआरपी के जवानों ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ा। तलाशी में गांजा बरामद होने के बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया। जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!