चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के अधीन गुंडा गांव के डीटांड टोला में सोमवार की रात करीब 9 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। मृत हाथी की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, धान खाने के लिए हाथी खेत की मेड़ पार कर रहा था। इसी दौरान नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नीचे लटक रहे बिजली तारों की समय रहते मरम्मत और उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर रखा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।












Leave a Reply