बहरागोड़ा। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महान पर्व छठ के अवसर पर सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड के स्थित ऐतिहासिक वार्णीपाल स्वर्णरेखा नदी घाट पर अद्भुत और अलौकिक नजारा देखने को मिला। जहां कठोर नियमों और अगाध श्रद्धा के साथ व्रत रखने वाले छठ व्रतियों ने उदित होते भास्कर को अंतिम अर्घ्य अर्पित कर अपने कठिन निर्जला उपवास का समापन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की गई। इस पावन और पवित्र अवसर पर क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती विशेष रूप से वार्णीपाल स्वर्णरेखा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने न केवल उगते सूर्य को अर्घ्य देकर क्षेत्रवासियों के कल्याण की प्रार्थना की, बल्कि घाट पर मौजूद सभी छठ व्रतियों से मिलकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। अपने बीच क्षेत्रीय विधायक को पाकर तथा उनके साथ इस महाउत्सव में सहभागिता देखकर घाट पर मौजूद व्रतियों, पूजा समितियों और स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, उमंग और खुशी की लहर दौड़ गई, और पूरा नदी घाट छठी मइया के जयकारों व पारंपरिक छठ गीतों से गूंज उठा। इस मौके पर असित मिश्रा, रास बिहारी साऊ, मनोरंजन होता, राजीव लेंका, विशु ओझा, यदुपति राणा आदि उपस्थित थे।
बहरागोड़ा: धूमधाम एवं अपार श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ महापर्व छठ, विधायक ने स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचकर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य













Leave a Reply