JHAHIN/2014/58773

सरायकेला: खरकई नदी तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया पहला अर्घ्य

Spread the love

सरायकेला। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को जमशेदपुर और सरायकेला के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देने के लिए नगर निगम के 35 प्रमुख छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती और श्रद्धालु पारंपरिक छठ गीतों के साथ भगवान सूर्य की आराधना करते नजर आए।

छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ घाट पहुंचे और पूरे विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी छठ पूजा की और भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।

पूरे शहर में छठ गीतों और भक्ति के माहौल से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सुरक्षा और सुविधा को लेकर विभिन्न घाटों पर प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, ताकि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!