JHAHIN/2014/58773

जमशेदपुर: बिरसा जयंती पर 86 बस्तियों के मालिकाना हक की मांग तेज, बिरसानगर में उठा अधिकार का मुद्दा

Spread the love

जमशेदपुर: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसानगर संडे मार्केट में बिरसा सेवा दल पंचायत समिति एवं 16 विकास समितियों के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्ष, बलिदान एवं विचारों को याद किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने झारखंड की 86 बस्तियों को मालिकाना हक देने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि वर्षों से इन बस्तियों के निवासियों को मालिकाना हक मिलने का इंतजार है। विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से समय-समय पर इस संबंध में वादे किए गए, लेकिन अब तक लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल पाया है। वक्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं से भी आगे आकर इस संघर्ष में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के अधिकारों की रक्षा और झारखंड के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास करना जरूरी है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा 86 बस्तियों के मालिकाना हक की मांग को लेकर एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!