सिल्ली। चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना उत्सव मनाया गया। व्रतियों ने पूरे दिन उपवास रखकर संध्या में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना कर व्रतियों ने प्रसाद तैयार किया, जिसमें पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार गुड़वाली खीर,रोटी और अन्य चीजें शामिल थी। तत्पश्चात् भगवान को भोग लगाकर व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हुआ।बताते चलें कि छठ महापर्व परिवार और समुदायों की सामूहिक भागीदारी का भी प्रतीक माना गया है।इस पर्व में नहाए खाए के साथ ही घरों में पारंपरिक लोकगीत गूंजने लगे हैं।यह त्योहार सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित रहता है।इस त्योहार में अनुष्ठानिक शुद्धता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
सिल्ली: महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों एवं श्रद्धालुओ ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद













Leave a Reply