JHAHIN/2014/58773

सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में छठ व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण

Spread the love

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में शनिवार को झरना घाट शिव मंदिर प्रांगण, बाबूडीह, भुइयांडीह में सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 251 जरूरतमंद व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान व्रतधारियों को सूप, साड़ी, सम्पूर्ण पूजन सामग्री (नारियल, गन्ना, पानीफल, अमरूद, गागर नींबू, सेव, संतरा, केला, अदरक, हल्दी) दीया-बाती व अन्य सामग्री का पैकेट श्रद्धापूर्वक भेंट किया गया।

इस दौरान लोक समर्पण संस्था के नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, सुभाष मुखी, रूपेश साहू, जगजीत सिंह, दीपक सिंह, अर्णव कुमार समेत स्थानीय मिथिलेश साव, लोहा यादव, सोनू सिंह, मुन्ना साव, धनराज, मनोज साव, अमन, दीपक, राहुल, लोहा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!