जमशेदपुर। घोड़ाबंधा पंचायत अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह की अनुशंसा से निर्मित कई विकास योजनाओं का उद्घाटन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इन योजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया।
समारोह के दौरान पंचायत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर सौंदर्यकरण और जनसुविधा से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिनमें स्वभूमि ग्रीन वैली दुर्गा मंडप एवं छठ घाट , आनंद विहार छठ घाट एवं खारंगझाड़ गणेश मंदिर प्रांगण में पेवर्स ब्लॉक एवं नाली का अधिष्ठापन कार्य प्रमुख है ।
मौके पर जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी प्राथमिकता है। इस प्रकार की योजनाओं से स्थानीय लोगों, विशेषकर व्रतियों को छठ पर्व और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान बड़ी सुविधा मिलेगी।
वहीं, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि जनता से किए गए वादों को जमीन पर उतारने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है ,इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय रहवासियों को लंबे समय से महसूस हो रही बुनियादी सुविधाओं की कमी दूर हुई है। उन्होंने क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए सभी नागरिकों और प्रशासनिक सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, विक्रम गोराई, रजत कुमार,रूबी ठाकुर,सतवीर सिंह बग्गा,रामनवमी सिंह थानीय वार्ड सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक, विभिन्न समितियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहीं।













Leave a Reply