साकची अग्रसेन भवन में भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त
जमशेदपुर। श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर के तत्वावधान में साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में 15वां अन्नकूट महाप्रसाद एवं बाबा श्याम का कीर्तन महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। आजीवन सदस्य रामजी पारीक द्वारा आयोजित इस धार्मिक समारोह में शहर के 800 से अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया और अन्नकूट महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक सरयू राय और विधायक पूर्णिमा साहू ने भी दरबार में मत्था टेककर महाप्रसाद का आनंद लिया। महोत्सव का शुभारंभ ज्योति-मनीष पारीक ने बाबा श्याम के अलौकिक श्रृंगार, ज्योत प्रज्वलन और कुलदेवी माता की वंदना से किया। इस दौरान पूरा परिसर ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा‘ के जयकारों से गूंज उठा।

कीर्तन संध्या में जयपुर से आए ख्यातिप्राप्त भजन गायक नवीन शर्मा ने छाई काली घटाएं तो क्या, इसकी छतरी के नीचे हूँ मैं… जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। वहीं, स्थानीय गायक मनीष गढ़वाल, बंटी चंगिल, मनोज पारीक और जुगल शर्मा की भावपूर्ण गायकी पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। आयोजन की विशेष बात यह रही कि भटली परिवार के कुल 106 आजीवन सदस्यों में से 103 सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। व्यवस्था संभालने में ललित डाँगा, मदन अग्रवाल, रामजी पारीक, मनीष पारीक, वंश अग्रवाल, संदीप बजाज, बिस्सू नरेडी, संजय दत्ता, मनोज अग्रवाल, मनोज खेमका, मनीष सिंघानियां, प्रवीण भालोटिया, विवेक पुरिया, सीए विवेक चौधरी, महेश सिंघानिया, सीए अभिषेक अग्रवाल, बंटी चंगिल, बिमल अग्रवाल, रतन नरेडी, बंटी अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और बिमलेश अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा। पूजा एवं अन्य व्यवस्थाओं में पुष्पा देवी पारीक, उमा डाँगा, शीतल पारीक, ज्योति पारीक, पूनम पारीक, संजना अग्रवाल, नेहा भालोटिया और मेघा सिंघानियां ने विशेष सहयोग किया।













Leave a Reply