झाड़ग्राम। श्री श्री राम पूजा के अवसर पर मानवता और सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए गोपीबल्लभपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत पिडाशिमुल गांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पश्चिम मेदिनीपुर अपराजेय स्वयंसेवी संगठन के पहल तथा सुवर्णरेखा न्यू तरुण संघ के संचालन में आयोजित इस शिविर में कुल 60 लोगों ने रक्तदान किया। गांव में पहली बार आयोजित इस शिविर में 35 नए रक्तदाताओं के साथ 18 महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
आयोजकों ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ितों, दुर्घटनाग्रस्त लोगों और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई। शिविर में पश्चिम मेदिनीपुर अपराजेय स्वयंसेवी संगठन के अध्यक्ष चित्ततोष पइड़ा, सचिव सुशांत जाना, सदस्य सौरभ दत्ता, समीर शिट, सुजीत साउ, तरुण गिरि, सुमन पइड़ा, सौमित्र पइड़ा और नीतू बेरा उपस्थित रहे।
इसके अलावा ‘आमारकार भाषा, आमारकार गर्व‘ संगठन के शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा, किशोर रक्षित, तन्मय बक्सी, सुनीता प्रधान, भूदेव पात्र और भवानी गिरि सहित क्षेत्र के शिक्षक एवं समाजसेवी सुबीर दे, बुलु रानी बेज, रामजीवन घोष, गौरांग मंडल और मुरारी साउ भी शामिल हुए। सुवर्णरेखा न्यू तरुण संघ के अध्यक्ष शक्तिपद साउ, संजय साउ, प्रणव पइड़ा, उत्तम पात्र, वरुण गिरि और मिथुन पात्र सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
ग्रामीणों, युवाओं और विभिन्न संगठनों के सामूहिक प्रयास से शिविर सफल रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इस पहल से क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।













Leave a Reply