सिल्ली। मुरी, सिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में छठ महापर्व चार दिवसीय नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने सुबह उठकर स्नान किया, चूल्हा पूजा कर चूल्हा जलाया और अरवा चावल का भात, चना दाल, लौकी की सब्जी, बचका एवं पकौड़ी बनाई। छठ मैया के गीत गाते हुए पूजा करके पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। छठ महापर्व आस्था का पर्व है, जिसमें महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर डूबते और उगते सूर्य भगवान की पूजा करती हैं। मान्यता है कि जो व्रती श्रद्धा और आस्था के साथ छठ पूजा करती हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है और उन्हें वरदान प्राप्त होता है। पूरे क्षेत्र में छठ के गीतों और भक्तिमय माहौल से आस्था की छटा बिखरी रही।
मुरी-सिल्ली में नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व













Leave a Reply