JHAHIN/2014/58773

किसान सभा के 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए झारखंड के प्रतिनिधि तेलंगाना रवाना

Spread the love

सिल्ली(दिनेश बनर्जी)। अखिल भारतीय किसान सभा के 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य किसान सभा के प्रतिनिधि धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस से रांची स्टेशन से रवाना हुए। यह सम्मेलन 15 से 18 नवंबर तक नलगुंडा, तेलंगाना में आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो, असिम सरकार, सुरजीत सिन्हा, स्वपन महतो, मदुवा कच्छप, प्रदीप गुड़िया, प्रफुल्ल लिंडा, शंकर उरांव, रीता स्वासी, मिला कुजुर, लगी सोरेन, बिसमबर महतो, राजू मुंडा, ललित मुंडा, सुखदेव महतो, सनातन देहरी और लखी मुर्मू शामिल हैं।

मौके पर झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा के केंद्रीय कमिटी सदस्य ने कहा कि 13 माह चले किसान आंदोलन में 750 किसानों की शहादत के बाद 10 दिसंबर 2021 को मोदी सरकार के साथ हुए लिखित समझौते में 3 माह के अंदर एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित किसान मुद्दों को हल करने का आश्वासन आज तक लागू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि देशभर में 4 लाख से ज्यादा किसान आत्महत्याएं, कृषि संकट, किसान विरोधी भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, बीज और बिजली विधेयक, 4 लेबर कोड, मनरेगा का खात्मा, हाथियों का आतंक और जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा, सीएनटी-एसपीटी एक्ट की रक्षा पर मसौदा पारित किया जाएगा। शहीद बिरसा मुंडा जयंती 15 नवंबर को देश के सभी गांवों में किसान सभा के झंडोत्तोलन के साथ सम्मेलन का शुभारंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!