JHAHIN/2014/58773

रुडसेट संस्थान सिल्ली में 12 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण 17 नवंबर से

Spread the love

सिल्ली। रूडसेट संस्थान सिल्ली में 12 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 17 नवंबर से प्रारंभ होगा। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फास्ट फूड के विभिन्न व्यंजन जैसे बर्गर, पिज्जा, सैंडविच, फ्रेंच फ्राई सहित अन्य लोकप्रिय आइटम बनाने, स्टॉल संचालन, ग्राहक व्यवहार, स्वच्छता, पैकेजिंग और व्यवसाय प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

संस्थान ने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षु जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है, वे जल्द से जल्द संस्थान आकर अपना नामांकन करा लें। सीटें सीमित हैं, इसलिए नामांकन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड / जॉब कार्ड, बैंक पास बुक, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!