JHAHIN/2014/58773

जमशेदपुरः छठ महापर्व पर जुगसलाई में तीन दिनों तक अलग-अलग समय पर होगी जलापूर्ति, नगर परिषद ने जारी किया शेड्यूल

Spread the love

खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य को लेकर जोनवार तय किया गया पानी सप्लाई का समय, नागरिकों से निर्धारित समय के अनुसार पानी का उपयोग करने की अपील

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए जुगसलाई नगर परिषद की ओर से नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष जलापूर्ति व्यवस्था की गई है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 14, 15 और 16 नवंबर 2026 को अलग-अलग जोन में निर्धारित समय के अनुसार पानी की आपूर्ति की जाएगी। नगर परिषद ने इसके लिए जोनवार जलापूर्ति का शेड्यूल जारी किया है।

अलग अळग जोन में जलापूर्ति का समय

जोन 1 और जोन 2 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 14, 15 और 16 नवंबर को प्रतिदिन सुबह 3 बजे से 5:30 बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। वहीं जोन 3, 4 और 5 के लिए छठ पूजा के अलग-अलग अनुष्ठानों के अनुसार जलापूर्ति का समय निर्धारित किया गया है। 14 नवंबर को खरना पूजन के दिन सुबह 5:30 बजे से 7 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक पानी की आपूर्ति होगी। 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य के दिन सुबह 5:30 बजे से 7 बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। जबकि 16 नवंबर को प्रातः अर्घ्य के दिन रात 2 बजे से 3:30 बजे तक और शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पानी की आपूर्ति निर्धारित की गई है।

नगर परिषद की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के अनुसार पानी का उपयोग करें और आवश्यकता के अनुरूप पहले से पानी का भंडारण कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!