JHAHIN/2014/58773

चिल्ड्रन्स डे पर रिफ्लेक्शन होप फाउंडेशन ने किया बच्चों के बीच कॉपी-किताब, और चॉकलेट्स का वितरण

Spread the love

जमशेदपुर। बाल दिवस (चिल्ड्रन्स डे) के अवसर पर सामाजिक संस्था रिफ्लेक्शन होप फाउंडेशन की ओर से बर्मामाइंस स्थित मुखी समाज बस्ती में एक विशेष सेवा एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 70 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से बच्चों के बीच कॉपी, किताब, रियल जूस, पेंसिल, बिस्किट और चॉकलेट्स का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उनके लिए विशेष रूप से डांस और सिंगिंग जैसी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महिला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र की महिला प्रभारी रूपा पॉल ने उपस्थित हुई। संस्था की संस्थापक आशा सिंह और रूपा पॉल ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं।

मौके पर आशा सिंह ने कहा कि बाल दिवस केवल बच्चों के मनोरंजन का दिन नहीं है, बल्कि उनके भविष्य को संवारने और उन्हें यह अहसास कराने का अवसर है कि समाज का हर बच्चा विशेष है। जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर आरफिन अशरफ, आमिर हुसैन, रीता मुखी और सुबोध गोराई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!