बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के कुमारडुबि पंचायत अंतर्गत पाटपुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 13 नवंबर की शाम मधुसुदन कुईला की दुकान पर छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की कुल 65 बोतल अवैध विदेशी शराब व बीयर बरामद की गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी दुकानदार मधुसुदन कुईला को गिरफ्तार कर 14 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिससे क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।साथ ही पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे अवैध धंधों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाटपुर गांव से 65 बोतल शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार













Leave a Reply