JHAHIN/2014/58773

भाजयुमो ने 1,101 छठ व्रतधारियों के बीच किया सूप, फल और पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण

Spread the love

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जमशेदपुर महानगर की ओर से शनिवार को सेवा और समर्पण की अनूठी पहल की गई। छठ व्रतधारियों की सुविधा और सहयोग के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 1,101 व्रतधारियों के बीच सूप, फल एवं छठ पूजा में उपयोग होने वाली संपूर्ण पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महापर्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए जरूरतमंद व्रतधारियों की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, पूर्व पोटका विधायक मेनका सरदार, पोटका विधानसभा से चुनाव लड़ चुकीं मीरा मुंडा, भाजपा नेता दिनेश गोस्वामी, अमित अग्रवाल तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!