JHAHIN/2014/58773

खण्डाडेरा में सोहराय खूंटव समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, सांसद जोबा माझी और विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

Spread the love

राजनगर। राजनगर प्रखंड अंतर्गत बांदो पंचायत के खण्डाडेरा गांव में चासा सॉवता मार्शल माडवा की ओर से आयोजित पारंपरिक सोहराय खूंटव समारोह में आदिवासी संस्कृति और परंपरा का अनूठा रंग देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान दोनों अतिथियों ने औपचारिकता से हटकर ग्रामीणों के बीच समय बिताया और उनके साथ पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया।

मांदर की थाप पर ग्रामीणों के साथ घुले-मिले अतिथि

समारोह के दौरान मांदर की गूंज और पारंपरिक उत्साह के बीच सांसद जोबा माझी एवं विधायक संजीव सरदार ग्रामीणों के साथ घुल-मिल गए। दोनों अतिथियों ने मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ पारंपरिक माहौल में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने खूंटव की पारंपरिक रस्म में भी हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में भी खास उत्साह देखने को मिला।

*दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में रोशन स्पोर्टिंग जामडीह बनी चैंपियन, अतिथियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित*

इसी तरह चासा सॉवता मार्शल माडवा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!